- शनिवार से दोबारा बस को शुरू किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रोडवेज ने नूंह में रात्रि बस ठहराव नहीं करने के अपने आदेश को एक ही दिन में वापस ले लिया। लोगों की मांग पर शनिवार से बस सेवा को दोबारा से शुरू कर दिया गया।
अमर उजाला द्वारा 16 सितंबर को हिंसा के चलते नूंह की रात्रि बस सेवा बंद के शीर्षक के खबर को प्रकाशित किया गया। जिसमें बताया कि डिपो से नूंह हिंसा से पहले एक बस रात्रि ठहराव पर नूंह के लिए चलाई जाती थी, जोकि बंद कर दी गई। उसकी जगह पर डिपो से सोहना रूट पर जाने वाली बस नूंह तक चलाया जा रहा था। जिससे सुबह के समय नूंह से बल्लभगढ़ नौकरी व अन्य कार्य के चलते आने वाले यात्रियों को परेशानी होने लगी। महाप्रबंधक लेखराज के आदेश पर शनिवार की शाम को साढ़े चार बजे नूंह के लिए रात्रि ठहराव वाली बस को शुरू कर दिया गया। यह बस सुबह 6 बजे नूंह से रवाना होती है।