फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के ध्यानार्थ::::: ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। नूंह-होडल सड़क मार्ग स्थित आश्रम के निकट एक ट्रक चालक ने सड़क किनारे खडे 14 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अरा खान निवासी गांव मेवगढी जिला अलीगढ के रूप मे हुई है। आरोपी ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने होडल निवासी शिवशरण की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है। शिवशरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होडल नूंह रोड स्थित शंकर सन्यास आश्रम के पास उसका खाली खेत है। जिसमें अरशद निवासी ठेक जिला नेवात ट्रक पार्किंग ट्रक ढाबा चलाता है। उसने अरसद को किराये पर दिया हुआ है। बीती सांय लगभग 7 बजे वह ट्रक पार्किंग ढाबे पर बैठा था। ढाबे पर अरशद का साला अरा खान ( 14) अपने पिता झंडू खान के साथ ढाबे पर आया था। उसी दौरान लापरवाही से चला रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सडक़ किनारे खड़े अरा खान पर ट्रक चढ़ा दिया, जिसमें युवक ट्रक के पहिये से कुचल गया। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया,लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें