फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वर्षा क्रिकेट अकादमी ने वियान अकादमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली स्थित रविंद्र फागना क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर 15 टूर्नामेंट में वर्षा क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज की। मैच में वर्षा क्रिकेट अकादमी ने वियान अकादमी को आसानी से छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

40 ओवर के मुकाबले में वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके चलते पहले बल्लेबाजी करने आई वियान की टीम 33 ओवर में महज 113 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से इरहान खान ही क्रीज पर टिक पाए उन्होंने 46 रन बनाए। वहीं, वर्षा अकादमी से श्लोक शुक्ला ने महज पांच रन देकर तीन और महेश यादव ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्षा क्रिकेट अकादमी ने महज 22 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वर्षा की ओर से विशाल ने 54 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए। वहीं, यश मिश्रा ने 17 रन बनाए। वियान क्रिकेट ओर से शोएब इलाही ने सात रन देकर दो विकेट हासिल किए। श्लोक शुक्ला को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें