फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए आगे आएंगे रिटायर्ड शिक्षक और पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग द्वारा जारी पोर्टल पर करना होगा आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के बीच अब स्वयंसेवकों की मदद लेने की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से सेवानिवृत्त शिक्षक, पूर्व सैनिक और अन्य योग्य लोग सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने में सहयोग कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार स्वयंसेवक शिक्षक बनने के इच्छुक लोगों को शिक्षा विभाग के पोर्टल hryedumis.gov.in पर आवेदन करना होगा। इसके लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में हरियाणा शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी और दूसरी श्रेणी में अन्य योग्य व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षक अपने अनुभव से बच्चों की पढ़ाई में मदद करेंगे। वहीं, पूर्व सैनिक विद्यार्थियों को अनुशासन और प्रशिक्षण से जुड़ी जानकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आवेदन करने वाले सभी लोगों को सीधे स्कूल में पढ़ाने का मौका नहीं मिलेगा। पहले जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। चयन के बाद आवेदकों का पुलिस सत्यापन भी कराया जाएगा। सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें स्कूल आवंटित किए जाएंगे। स्वयंसेवकों को बिना मानदेय के अपनी सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें