फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्क फ्लोर्स-2 के निवासियों ने डीपीएस चौक तक निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
ओसी की शर्तों के अनुपालन और कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क का पारदर्शी ब्योरा देने की मांग
विज्ञापन

नहर पार की अन्य सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने भी दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित पार्क फ्लोर्स-2 सोसाइटी में बीपीटीपी व बीपीएमएस प्रबंधन के खिलाफ निवासियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान निवासियों ने सोसायटी के मुख्य द्वार से डीपीएस चौक तक मार्च निकालकर अपनी मांगें उठाईं। नहर पार क्षेत्र की अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधि भी मार्च में शामिल हुए और आंदोलन को समर्थन दिया।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन शर्मा और पूर्व अध्यक्ष सुमित कंबोज ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट में दर्ज शर्तों का समुचित पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन शर्तों के अनुपालन की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी की बुनियादी सुविधाओं, रखरखाव व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


सीएएम शुल्क और कानूनी नोटिसों को लेकर भी नाराजगी

निवासी धर्मबीर ढुल और अनुराग त्यागी ने आरोप लगाया कि शिकायतों का समाधान करने के बजाय प्रबंधन की ओर से कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। उनका दावा है कि कॉमन एरिया रखरखाव शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की मांग की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने शुल्क की गणना, खर्चों और संबंधित मदों का विस्तृत एवं पारदर्शी ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की। निवासियों का कहना है कि रखरखाव शुल्क लागू समझौतों और नियमों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन से विवादित शुल्क के मामले में स्पष्ट जानकारी देने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन


अध्यक्ष पवन शर्मा के अनुसार, जब तक मांगों पर ठोस और लिखित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि निवासी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाते रहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने बीपीटीपी व बीपीएमएस प्रबंधन से बातचीत के जरिये विवाद सुलझाने और निवासियों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें