फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करोड़ों के मकान खरीदने के बाद गंदगी में रहने का डर, भांकरी में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरावली क्षेत्र में कूड़े की डंपिंग बनाने के विरोध में लगातार चल रहा है धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में गुरुग्राम रोड पर बसी काॅलोनियों के निवासियों को अब कूड़े और गंदगी के ढेर के आसपास रहने का डर सता रहा है। पॉश कालोनी में करोड़ों के मकान खरीदने के बाद भी लोग गंदगी और दुर्गंध भरे माहौल से परेशान हैं। इसी के विरोध में लगातार अरावली क्षेत्र के भाकरी में लोगों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार सुबह से ही क्षेत्रीय पार्षद और इलाके के लोग नगर निगम के विरोध में धरना लगाकर बैठे हैं। लोगों का कहना है कि जब तक इस क्षेत्र से कूड़े का डंपिंग प्वाइंट नहीं हटाया जाएगा, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

गुरुग्राम रोड पर अचीवर्स काॅलोनी, सैनिक काॅलोनी, भाकरी गांव व आसपास के कई गांव के निवासियों को कूड़े के कारण परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम ने इस क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच में कूड़ा फेंकना शुरू किया था। कूड़ा डालने के विरोध में बुधवार से लोगों ने विरोध शुरू किया था। बृहस्पतिवार से लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। सैनिक कॉलोनी, अचीवर्स सोसायटी और भांकरी गांव के सैकड़ों लोग फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड के किनारे धरने पर बैठे रहे। हालांकि इस दौरान कोई भी अधिकारी उनसे बात करने के लिए वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें