फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कीचड़ भरी सड़क से गुजरने को मजबूर जीवन नगर पार्ट-2 के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ा मार्केट के पास सड़क निर्माण नहीं होने से बढ़ी परेशानी, बारिश में घर से निकलना भी मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट-2 में कबाड़ा मार्केट के पास रहने वाले लोगों की परेशानी बारिश के साथ और बढ़ गई है। मुख्य सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के बाद पूरा रास्ता कीचड़ में बदल जाता है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण उनका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ से बचकर निकालना पड़ता है, वहीं काम पर जाने वाले लोगों को समय से पहुंचने में परेशानी होती है। बुजुर्ग और महिलाएं इस रास्ते से गुजरते समय सबसे ज्यादा दिक्कत महसूस करती हैं, क्योंकि फिसलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन बिगड़ने के कारण गिर चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आसपास के दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी महेश ने बताया कि हर बारिश में सड़क की यही हालत हो जाती है। बच्चों को स्कूल भेजना और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।

वहीं निवासी सुनील ने बताया कि मुख्य रास्ता होने के बावजूद सड़क नहीं बनी है। कीचड़ के कारण रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें