फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक तरफ चल रही मरम्मत, दूसरी तरफ यातायात शुरू

Thu, 28 Sep 2023 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले नीलम आरओबी के मरम्मत का काम शुरु हो गया। जबकि, मरम्मत को लेकर दो दिन पहले से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान आरओबी के पीलर पर काम चल रहा था।

नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाले नीलम फ्लाईओवर की एक साइड निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते बंद कर दिया गया है। पहले चरण में नीलम आरओबी के पिलर का काम पूरा किया गया था। अब फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की अजरौंदा से नीलम की ओर जाने वाली फ्लाईओवर की एक साइड पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। नीलम से अजरौंदा की तरफ जाने वाली साइड पर दोनों तरफ का यातायात चलाया जा रहा है। इसके कारण एक तरफ ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। इसके कारण सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर की दूसरी साइड को दो हिस्सों में बांटा

नीलम फ्लाईओवर बुरी तरह से जर्जर हो गया है। इस पर गड्ढे हो गए हैं। यातायात पुलिस की ओर से फ्लाईओवर की दूसरी साइड को दो हिस्सों में बांटकर वाहनों के आने और जाने की व्यवस्था की गई है। डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने सड़क निर्माण को लेकर यह निर्णय लिया गया है। वहीं, लोगों के लिए बाटा एफओबी और ओल्ड फरीदाबाद अंडर पास का भी विकल्प है। दूसरी ओर चौथे दिन भी नीलम और इससे सड़कों पर जाम की समस्या रही। लोगों को आरओबी पार करने में करीब आधा घंटा का समय लग रहा है। इससे नीलम चौक और अजरौंदा चौक पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।

वाहनों की आवाजाही होगी सामान्य

आरओबी के विशेष मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी। वहीं, अजरौदा चौक के पास जल भराव की समस्या से निजात मिलेगा। फुटपाथ पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद होगी। इससे आम लोगों के साथ यातायात पुल को भी काफी राहत मिलेगी। अभी ट्रैफिक पुल को बारिश के दौरान जलभराव होने पर पानी में खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालनी पड़ती है।
विज्ञापन




नवंबर के प्रथम सप्ताह में पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य

नीलम पुल को नवंबर के प्रथम सप्ताह तक पूर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर तकरीबन 2.15 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। इस दौरान एनआईटी क्षेत्र के लोगों को मथुरा रोड जाने के लिए दूसरे विकल्प का भी चयन करना चाहिए।


वर्जन

मरम्मत का काम शुरु हो गया है। ठेकेदार को तय समय पर काम को पूरा करने को कहा गया है। जिससे की लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें