फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वोटर कार्ड बनवाने के लिए रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में इलेक्टोरल क्लब की ओर से निकाली गई रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में इलेक्टोरल क्लब की ओर से मताधिकार जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयु की छात्र- छात्राओं को अपने वोटर पहचान पत्र बनवाने और चुनाव में उसका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. नरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को बताया कि संविधान में हमें मताधिकार प्रदान किया है, जो हमारे लोकतंत्र की ताकत है। लोकतंत्र में युवाओं की सहभागिता परम कर्तव्य है। उन्होंने सभी छात्राओं को अपने वोट बनवाने तथा चुनाव के समय बिना किसी लालच व स्वार्थ के सही उम्मीदवार का चयन कर वोट डालने का आग्रह किया। वहीं, इलेक्टोरल क्लब की प्रभारी मीनल सबरवाल ने छात्राओं को वोट बनवाने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका अर्चना वर्मा, सतविंद्र कौर, बलवीर दहिया, शीतल, केशव कुमार, दिवेश आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें