फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-21बी और फतेहपुर चंदीला की सड़कों पर लगाई जाएंगी रिफ्लेक्टिव और सोलर कैट आई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर की सड़कों पर रात के समय वाहन चालकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सेक्टर-21बी और गांव फतेहपुर चंदीला में सड़क मार्किंग और कैट आई लगाने की योजना को मंजूरी दी है। इस कार्य पर करीब 38.38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत सेक्टर-21बी और वार्ड-17 के अंतर्गत पार्षद निवास की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर सड़क मार्किंग के साथ रिफ्लेक्टिव और सोलर कैट आई लगाई जाएंगी।
इस कार्य को पूरा करने के लिए 250 दिन की समयसीमा तय की गई है। सड़क पर मार्किंग होने से वाहन चालकों को मार्ग की स्थिति समझने में मदद मिलेगी, जबकि रिफ्लेक्टिव और सोलर कैट आई रात के समय सड़क की दृश्यता बेहतर करने में सहायक होंगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य बदखल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-17 में कराया जाएगा। इससे संबंधित सड़कों पर रात के समय आवागमन को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें