संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रावल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर अंडर 12 क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें रावल क्रिकेट अकादमी की टीम ने फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी को 128 रनों से शिकस्त दी।
रावल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए। टीम की ओर से हितेश शर्मा ने 62 रन बनाए, जबकि देवांश त्यागी ने 61 व शुभम ने 50 रन बनाए। फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन मौर्य ने तीन और जयंत ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की टीम 146 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही रावल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 128 रन से मैच को अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से आरव ने 35 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने चार व अनंत त्यागी ने दो विकेट चटकाए।