फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के लिए रैली रवाना की

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के लिए रैली रवाना की
विज्ञापन

फरीदाबाद। कोरोना के कारण डगमग हुई स्वास्थ्य योजनाओं को फिर से सिरे चढ़ाने के प्रयास विभाग ने तेज कर दिए हैं। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली एंबुलेंस रवाना की। हरी झंडी दिखाकर रैली को लाभार्थियों तक निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चिह्नित रूट पर रवाना किया गया। अब निजी अस्पताल गोल्डन कार्ड बनाने के नाम पर 30 रुपये का शुल्क भी नहीं वसूल सकेंगे। लाभार्थियों के लिए यह बिल्कुल निशुल्क ही बनाए जाएंगे।
आयुष्मान भारत योजना को लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा कार्यालय में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक बुलाई। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने की। बिल बनाने वाले अस्पतालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि यह नियम केवल उन अस्पतालों पर लागू होगा जो योजना के तहत लाभ देने के लिए सरकार की इस योजना से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

जागरूकता के लिए लगाने होंगे सूचना बोर्ड
अस्पतालों को अपने प्रवेश द्वार, ओपीडी व भर्ती मरीज कक्ष (आईपीडी) काउंटर पर आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी बोर्ड लगाकर लिखित रूप से देनी होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि जिले में अब तक 87,283 कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 4,779 लाभार्थी इस योजना का लाभ चुके हैं और अस्पतालों को 6,95,34,580 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

-----
अस्पतालों की सूची
पार्क अस्पताल, नोबल अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर, संतोष मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, एसकेजी अस्पताल, अपूर्वा नर्सिंग होम, शांति देवी मेमोरियल अस्पताल, अर्श अस्पताल, सूर्या आर्थो एंड ट्रॉमा सेंटर, सेंटर फार साइट, गोयल अस्पताल, आरके अस्पताल, हांडा मेडिकल सेंटर, अलफ्ला अस्पताल, मेडिचेक अस्पताल, केदार अस्पताल, पवन अस्पताल यूनिट-1 व 2, मानवता अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, डॉक्टर टुडे आइवीएफ व मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें