फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रायपुर कार भेजने के नाम पर ठगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद से रायपुर कार भेजने के नाम पर 45 हजार रुपये की ठगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नरेंद्र हिसार का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि ये ही शिकायतकर्ता के घर जाकर उनकी कार हिसार ले गया था। आरोपियों ने डीएचएल लॉजिस्टिक्स नाम से भिवानी में खुद कि फर्म खोली हुई थी। जब कोई बड़ी लॉजिस्टिक्स फर्म आरोपियों कि फर्म को काम ट्रांसफर करती तो आरोपी उसमें गड़बड़ी करते थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी ललित को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब पकड़े गए नरेंद्र से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस को शिकायत एनएचपीसी इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना एनआईटी में दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपनी कार फरीदाबाद से रायपुर भेजने के लिए वीआरएल लॉजिस्टिक्स कंपनी को ऑर्डर दिया। इसके लिए उन्होंने कंपनी को लॉजिस्टिक्स चार्ज और इंश्योरेंस के लिए 13 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद ठगों ने चालान और तेल डलवाने के लिए शिकायतकर्ता से कुल 45008 रुपये ठग लिए और कार भी नहीं पहुंचाई। शिकायतकर्ता ने दोबारा कंपनी की मेल आईडी सर्च करके बात की तो पता चला कि ठगी हुई है। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें