फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश से मिली गर्मी से राहत, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। दो दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई सुबह 8 बजे से लेकर 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक फरीदाबाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश मोहना में 18 एमएम और फरीदाबाद शहर में 17 एमएम हुई।

बारिश के बाद जिले का तापमान गिरा है और वातावरण में ठंडक का अहसास हुआ। इससे न केवल गर्मी से राहत मिली, बल्कि किसानों और पर्यावरण प्रेमियों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई है। मंगलवार रात आठ बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक जिले के मोहना में 18 एमएम, फरीदाबाद में 17 एमएम, बल्लभगढ़ में 16 एमएम, तिगांव और दयालपुर में 14 एमएम, गौंछी में 8 एमएमए धौज में 5 एमएम व बड़खल में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर बल्लभगढ़, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार को बारिश के बाद मौसम में ठंडक रही तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं बृहस्पतिवार को तापमान 28 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें