फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रामा सेंटर बनाने के लिए राहुल कॉलोनी में की जाएगी तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की जमीन पर बने हैं आठ हजार मकान, सर्वे करके जल्द दिए जाएंगे नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से बड़खल विधानसभा क्षेत्र की राहुल कॉलोनी में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए बड़े स्तर पर तोड़फोड़ अभियान चलाने को लेकर विचार किया जा रहा है। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा इसको लेकर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। जल्द ही निगम की प्लानिंग ब्रांच सर्वे करके नोटिस देने का काम करेगी।

कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बिजली विभाग को कनेक्शन काटने को लेकर निर्देश दिए हैं। दरअसल जिले में ट्रॉमा सेंटर नहीं है। इसके कारण मरीजों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर करना पड़ता है। प्रशासन की ओर से जिले में ट्रामा सेंटर बनाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। ट्रॉमा सेंटर के लिए ईएसआई मेडिकल कॉलेज से सटी जगह देख ली गई है। इस जगह पर करीब 55 साल से राहुल कॉलोनी बसी हुई है और यह जमीन नगर निगम की है। निगम की यह करीब 15 से 16 एकड़ जमीन है, जिस पर बेहतर ट्रामा सेंटर बनकर तैयार होगा। इससे हजारों मरीजों को लाभ पहुंचेगा और मरीजों को रेफर करने के बजाया जिले में ही उपचार मिलेगा। इसको लेकर यहां पर निगम को अपनी जमीन खाली करानी है। राहुल कॉलोनी में करीब आठ हजार मकान हैं और जहां पर करीब 15 हजार लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



काटे जाएंगे बिजली और पानी के कनेक्शन

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जितेंद्र ढुल से बिजली कनेक्शन और निगम अधिकारियों से पानी के कनेक्शन काटने के लिए कहा है। इससे लोग यहां से निकल जाएंगे। उन्होंने निगम की प्लानिंग ब्रांच और जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी से बातचीत की। जॉइंट कमिश्नर ने प्लानिंग ब्रांच और तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ सुरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों से बातचीत की है। इस अभियान को जल्द अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें