फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कर्मचारी ने मालिक के फोन पे से 3.60 लाख रुपये किए ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस में कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भगत सिंह कॉलोनी स्थित पेंट की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने मालिक का फोन लेकर उससे 3 लाख 62 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। दुकानदार ने शक होने पर थाना सिटी पुलिस में कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


सेक्टर 8 के सीही गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी भगत सिंह कॉलोनी में पेंट की दुकान है। दुकान पर उन्होंने 23 सितंबर को राजमोहन सिंह को नौकरी पर रखा था। दुकान पर होने वाली बिक्री के पैसे फोन पे के नंबर पर आते थे। जिसका नंबर बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। आरोप है की दुकान पर काम करते समय कर्मचारी राजमोहन सिंह ने काम के जरिये उनका विश्वास जीत लिया। राजमोहन सिंह को उसके फोन पे का पासवर्ड भी पता चल गया। आरोप है कि राजमोहन ने उनके फोन का इस्तेमाल करते हुए एक निजी बैंक में ऑनलाइन खाता खुलवाया और उस खाते में करीब 3 लाख 62 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। दुकानदार को जब शक हुआ तो इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें