फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़ा फेंकने के विरोध में धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अरावली क्षेत्र में गुरुग्राम रोड पर क्षेत्र के लोगों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। नगर निगम द्वारा क्षेत्र में कूड़ा फेंकने के विरोध में लोग लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और कूड़े का डंपिंग पॉइंट हटाने की मांग की जा रही है। आसपास की कॉलोनियों और गांव में रहने वाले लोग क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में धरने पर बैठे हैं और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में सोमवार को भी नगर निगम के किसी अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों से बात नहीं की।
शहर से निकलने वाले कूड़े को नगर निगम ने बीते लगभग एक महीने से अरावली क्षेत्र में गुरुग्राम रोड पर पहाड़ियों के पास फेंकना शुरू किया था। धीरे-धीरे जब कूड़े का ढेर बढ़ा तो आसपास के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। पहले दिन 14 अक्तूबर को विरोध शुरू हुआ था, जिसके बाद से लगातार यहां प्रदर्शन चल रहा है। धरना प्रदर्शन लगातार सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपिंग पॉइंट हटाने और कूड़ा साफ करने की मांग
गुरुग्राम रोड पर धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि नगर निगम अरावली क्षेत्र से अपना डंपिंग पॉइंट हटाए। इसके साथ ही इस क्षेत्र में जो कूड़ा बीते कई हफ्तों से फेंका जा चुका है, उसे भी यहां से हटाया जाए। इसके बाद ही लोगों का धरना खत्म होगा। हालांकि लोगों का विरोध शुरू होने के बाद से नगर निगम ने अभी तक क्षेत्र में कूड़ा नहीं फेंका है। पार्षद जगत सिंह बड़ाना ने बताया कि किसी भी हालत में क्षेत्र में दोबारा कूड़ा नहीं फेंकने दिया जाएगा। जब तक क्षेत्र की इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता है, लोगों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें