फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीएम श्री विद्यालयों को बेहतर बनाने की तैयारी, संसाधनों का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में अखबार व पत्रिका और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के पीएम श्री विद्यालयों को बेहतर बनाने पर प्रशासन लगातार जोर दे रहा है। इसी के तहत इन विद्यालयों के आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्धता मिलने के बाद विद्यालयों के संसाधनों का विस्तार और शिक्षण व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी गुणवत्ता प्रदान करना है ताकि वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएं।

उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। स्कूल के संचालन और निगरानी के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। पोर्टल को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्कूल के मुख्य अध्यापक को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


मनोज मित्तल ने बताया कि इन विद्यालयों में अखबार व पत्रिका और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए बजट जारी हो चुका है। हालांकि यह पोर्टल अभी शुरू नहीं हुआ है। पोर्टल की शुरुआत होते ही बजट का सही से इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन स्कूल में छात्रों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया करना है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले के तीन पीएम श्री विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़ा गया है। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद ब्लॉक सहित जिले में कुल पांच पीएम श्री स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें से प्रत्येक स्कूल के लिए खेल मैदान को बेहतर बनाने के लिए पहले ही पांच-पांच लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। इसके अलावा सोहना के दौला गांव स्थित पीएम श्री स्कूल के लिए पांच लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। सरकार की इस पहल से इन स्कूल की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और खेल में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें