फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीट व आईआईटी की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 9 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मानव सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे मानव सुपर 21 मिशन के तहत नीट और आईआईटी की निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे मानव भवन, सेक्टर-10 में होगी।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 11वीं और 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल व मेडिकल वर्ग के वे छात्र भाग ले सकते हैं, जो नीट या आईआईटी की निशुल्क कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं। चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर 11-11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें मानव सुपर 21 मिशन के अंतर्गत निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक छात्र 7 नवंबर तक अपनी 10वीं व 11वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की प्रति के साथ मानव भवन, सेक्टर-10 में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें