फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में जीता स्वर्ण, बाबा को किया समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, घर पर परिजनों को वापसी का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जापान में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में फरीदाबाद के खिलाड़ी प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह पदक उनके लिए भावनात्मक रूप से भी बेहद खास है। प्रणव ने अपना स्वर्ण पदक अपने बाबा केवल कृष्ण शर्मा को समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि उनके बाबा उनके मार्गदर्शक होने के साथ-साथ सबसे अच्छे दोस्त भी थे। बीते 29 सितंबर को उनके बाबा का निधन हो गया था। उनके जाने से परिवार को गहरा दुख पहुंचा, लेकिन प्रणव ने खेल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रणव ने क्लब थ्रो के एफ51 वर्ग में 32.87 मीटर की दूरी तक थ्रो करके पहला स्थान हासिल किया।

एक ही एशियन गेम्स में दो स्वर्ण पदक

प्रणव सूरमा का इन एशियन पैरा गेम्स में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह डिस्कस थ्रो में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। दो स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से फरीदाबाद में खेल प्रेमियों और परिजनों के बीच खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


बेटे की उपलब्धि पर पिता को दोहरी खुशी

प्रणव के पिता संजीव सूरमा भी बेटे का उत्साह बढ़ाने के लिए जापान में उनके साथ मौजूद हैं। संजीव सूरमा ने बताया कि बेटे के दो स्वर्ण पदक जीतने से उन्हें दोहरी खुशी मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रणव की मेहनत रंग लाई है और उसकी उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है।
विज्ञापन


वहीं, फरीदाबाद स्थित घर पर परिवार के अन्य सदस्य प्रणव की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बाबा को समर्पित स्वर्ण पदक और एक ही प्रतियोगिता में दो गोल्ड जीतने की उपलब्धि ने इस जीत को परिवार के लिए यादगार बना दिया है। प्रणव का इस साल का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है, इससे पहले उन्होंने साल की शुरुआत में फज्जा चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें