फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इस्माइलपुर में ट्रांसफार्मर जलने से चार दिन से बिजली गुल, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। इस्माइलपुर में गुरुद्वारे के सामने ट्रांसफार्मर जलने के कारण कॉलोनी निवासी पिछले चार दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली विभाग की ओर से समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परेशान होकर लोगों को सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा।


स्थानीय निवासी अनीता ने बताया कि गुरुद्वारे के सामने लगे ट्रांसफार्मर से केबलिंग के माध्यम से पीछे की कॉलोनी में बिजली सप्लाई की जाती है। चार दिन पहले अचानक ट्रांसफार्मर जल गया, जिसके बाद कॉलोनी की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया और बिजली बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन




बिजली नहीं होने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो गया है। घरों में पानी की मोटर नहीं चल पा रही, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बुजुर्गों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



लोगों का कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें कई दिनों तक परेशान होना पड़ रहा है। निवासियों ने मांग की है कि खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदला जाए और बिजली व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि कॉलोनी के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया कि नया ट्रांसफार्मर जल्द ही उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रांसफार्मर लगते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सड़क पर जाम न लगाएं और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें