फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुरी अमन विला सोसाइटी में 30 घंटे से बिजली गुल, बिल्डर के खिलाफ रोष

Tue, 03 Sep 2024 11:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-89 स्थित पुरी अमन विला सोसाइटी में लंबी बिजली कटौती से लोग परेशान है। गर्मी से परेशान सोसाइटी के लोग मंगलवार की दोपहर को सड़क पर उतरे और पुरी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड बिल्डर के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि सोसाइटी में सोमवार सुबह 10 बजे से बिजली गुल है। 30 घंटे बीतने के बाद भी सोसाइटी में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हुई है। यहां लोग पानी के लिए तरस गए है। इसकी शिकायत बिल्डर को कई बार करने के बाद भी समाधान नहीं मिल रहा है।

वहीं, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी का आरोप है कि बिल्डर को बिजली चार्ज 6.90 रुपये प्रति यूनिट देने के बाद भी घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में हमेशा से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। यहां बिजली देने का काम बिल्डर के पास है। सोसायटी में सेक्टर 31 स्थित बिजली सब स्टेशन से बिजली सप्लाई होती है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी प्रदीप धनखड़ ने बताया कि बिल्डर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने टाइअप किया हुआ है। सेक्टर-31 सब स्टेशन काफी दूर है। जिसके चलते बिजली केबल में बार-बार फॉल्ट आते रहते हैं।
विज्ञापन


सोसाइटी में 450 से अधिक परिवार रहते हैं। यहां की एलटी और एचटी लाइन में दस से बारह फॉल्ट हो चुके हैं। यहां फॉल्ट ढूंढने में ही मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को काफी समय लग जाता है, जिसके चलते लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में लोगों ने मेंटेनेंस ऑफिस में फोन कर शिकायत की और समाधान की मांग की तो 12 घंटे बाद मेंटेनेंस स्टाफ फॉल्ट ढूंढ़ने के लिए मशीन लेकर पहुंचे और दोपहर तक बिजली केबल में तीन से चार जगह फॉल्ट पाया गया। खबर लिखे जाने तक सोसाइटी में बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

00
सोसाइटी में मेंटेनेंस टीम ने बिजली लाइन में हुए फॉल्ट को ढूंढ लिया है। चार फाल्ट होने के कारण मरम्मत कार्य में देरी हो रही है। टीम के मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद सोसाइटी में बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
- प्रवेश, पुरी परियोजना प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें