फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गर्मी शुरू होते ही रोजाना होने लगी 5 घंटे की बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है। अलग-अलग इलाकों में रोजाना 4 से 5 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जिससे कूलर, पंखे नहीं चल पा रहे हैं। पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में देखने को मिली है। मंगलवार को खेड़ीपुल, तिलपत आदि इलाकों में बिजली की समस्या रही। जिससे लोग काफी परेशान है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में एसी, कूलर, पंखे, फ्रीज आदि चलने लगे है। जिससे शहर में बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। इससे फाल्ट, ब्रेक डाउन की समस्या भी बढ़ गई। मंगलवार को तिलपत, खेड़ीकलां, सेक्टर-2, 3, 7, 8, 22, 23, 24,, राजीव कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी आदि इलाकों में अलग-अलग अंतराल में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने से घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। सप्लाई का पानी नहीं आने से लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ा। वहीं, दो दिन पहले आई तेज आंधी और हल्की बारिश से अलग-अलग इलाकों में फाल्ट और ब्रेक डाउन हो गया था। पाली सबडिवीजन क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हुआ था। जिससे नंगला, गाजीपुर क्षेत्र, डबुआ, पाली गांव सहित आसपास के दो दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार शाम करीब 4 बजे गई बिजली सोमवार शाम करीब 6 बजे आई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


वर्जन
बिजली की समस्या काफी हद तक ठीक हो गई है। फाल्ट और ब्रेक डाउन की शिकायतों का मौके पर निपटारा कराया गया।
- नरेश कक्कड़, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें