फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर डेढ़ करोड़ की शराब गटक गए शहरवासी

Tue, 26 Mar 2024 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- सबसे अधिक बीयर की 12,877 बोतलों की हुई बिक्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में होली पर लोग करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा की शराब गटक गए। सबसे ज्यादा बिक्री अंग्रेजी की हुई है। लोग करीब 82 लाख ज्यादा की अंग्रेजी शराब डकार गए है। वहीं, करीब 40 लाख रुपये की बियर बिकी। इस दौरान देर शाम तक ठेकों पर रही लोगों की भीड़, ठेकेदारों ने त्योहार पर ग्राहकों से औने-पौने दाम वसूले।
विज्ञापन

शहर में होली पर सभी शराब ठेके खुले रहे। अधिकतर दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। आबकारी विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अंग्रेजी शराब की 10354 बोतलों की बिक्री हुई, जिसकी कीमत करीब 82 लाख रुपये है। वहीं 12,877 बोतल बीयर की खपत हुई, जिसकी कीमत करीब 40 लाख है। वहीं देशी की 10,970 बोतलों की बिक्री हुई। तीनों को देखा जाए तो लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की शराब होली के मौके पर लोग पी गए। इस संबंध में उप आबकारी आयुक्त अनिल यादव ने कहा कि त्योहार पर शराब की बिक्री ज्यादा होती है। इस होली पर भी सरकार को शराब से करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें