फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में बदहाल व्यवस्था, टूटी व्हीलचेयर पर बैठने को मजबूर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला नागरिक बीके अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। रविवार दोपहर खून से लथपथ एक मरीज अस्पताल पहुंचा, लेकिन शुरुआती समय में उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। बाद में जिस व्हीलचेयर पर मरीज को बैठाया गया, वह भी टूटी हुई थी। वहीं पास में खड़ी दूसरी व्हीलचेयर के टायर भी खराब मिले।
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अस्पताल में न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था है और न ही मरीजों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही परिसर में गंदगी की शिकायतें भी लगातार सामने आती रहती हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले मरीज को देखने के लिए कोई कर्मचारी आगे नहीं आया। बाद में भीड़ जुटने पर मरीज को व्हीलचेयर से उतारकर स्ट्रेचर पर लिटाया गया और उपचार शुरू किया गया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें