फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस सतर्क, सात जगह नाकेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन को लेकर सख्ती, प्रत्येक नाके की निगरानी एसीपी करेंगे, इंस्पेक्टर को बनाया गया इंचार्ज
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशनों पर भी तैनात किए गए पुलिसकर्मी, खुफिया विभाग सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले विरोध-प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद पुलिस सतर्क हो गई है। प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली से सटी जिले की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सात स्थानों पर नाकेबंदी कर निगरानी बढ़ा दी है। इन नाकों पर पुलिसकर्मियों के साथ प्लाटून भी तैनात की गई है।
दिल्ली से सटे बदरपुर बॉर्डर, सूरजकुंड-प्रहलादपुर, शूटिंग रेंज, दुर्गा बिल्डर और जैतपुर-मीठापुर सीमा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने नाकेबंदी की है। प्रत्येक नाके की निगरानी की जिम्मेदारी एसीपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है, जबकि इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को नाका इंचार्ज बनाया गया है। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मेट्रो स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ाई है। प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर तीन-तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखेंगे और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना देंगे। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
पुलिस लाइन में रिजर्व फोर्स भी अलर्ट
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने उपद्रव करने की आशंका वाले लोगों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस पार्टियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा जा सके। बॉर्डर इलाके में महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस का मुख्य फोकस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने पर है।
विज्ञापन


खुफिया विभाग भी सक्रिय
प्रदर्शन को देखते हुए गुप्तचर विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभाग की ओर से संभावित गतिविधियों और संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारी दिल्ली से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा शहर के अंदर भी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस का पूरा प्रयास है कि फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। इसके लिए सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें