फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वच्छ और हराभरा शहर बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
फरीदाबाद में नगर निगम ने दो दिवसीय मेगा सफाई अ​भियान के दौरान नीलम चौक पर सफाई करते कर्मचारी ।  - फोटो : 1
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ दो दिवसीय मेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद ने शहर को स्वच्छ और हराभरा बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय मेगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। हरियाणा सरकार के निर्देशों पर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शहर के तीन वार्डों में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में किया गया।
अभियान शुक्रवार को भी इन वार्डों में जारी रहेगा। नगर निगम ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की हैं। सफाई कार्य के दौरान जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सहायता से कूड़ा उठाने का कार्य भी मौके पर ही कराया गया। सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-40 में अभियान का शुभारंभ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हराभरा शहर केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। वार्ड-40 में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद पवन यादव, जॉइंट कमिश्नर करण भदौरिया, टिपरचंद शर्मा, पार्षद रवि भगत, नवीन चेची, पार्षद सोनू वैष्णव, पार्षद संगीता ज्ञानेंद्र भारद्वाज, सहायक सफाई निरीक्षक अजीत रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन वार्डों में एक साथ चला विशेष अभियान

इसी क्रम में ओल्ड जोन के वार्ड नंबर-36 में पार्षद कुलदीप साहनी और जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई। यहां क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए। कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक जगवीर सिंह सहित स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह विशेष अभियान शुक्रवार को भी वार्ड नंबर-15, 36 और 40 में जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

फरीदाबाद में नगर निगम ने दो दिवसीय मेगा सफाई अभियान के दौरान नीलम चौक पर सफाई करते कर्मचारी । - फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें