फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित महावीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किंग सेन फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। इनमें खिलाड़ियों के नाम एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आरव ने 16 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं विष्वम त्रिपाठी ने 20 किलोग्राम, वंशिका ने 18 किलोग्राम और भानु प्रताप चौहान ने 34 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। अभंतिका पूजा साहू ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक आशीष के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रशिक्षक ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत से बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें