फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। दिल्ली में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीते थे। इन खिलाड़ियों को शनिवार को सेक्टर-91 एवं सेक्टर-37 स्थित उनकी अकादमी में सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों, अभिभावकों और साथी खिलाड़ियों ने विजेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और मिठाइयां बांटीं।

किंग सेन फाइट क्लब अकादमी के प्रशिक्षक आशीष ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने कुमिते (फाइटिंग) और काता स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की थी। इनमें तनिषा, वेदांशी गुप्ता, कात्यायनी रावत और दृष्टि कालसी ने अपने-अपने आयुवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं इशानी भास्कर और काव्या कनियाल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा पार्थ कुमार सिंघल, वैभव तिवारी, अव्युक्त भास्कर, रुहानी कोठारी, हार्दिक गुप्ता, मुकुंद झा, पलक राय और प्रियम सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। अभिभावकों और कोच ने बताया कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास का परिणाम है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें