फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष ग्रुप के निदेशक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पीयूष ग्रुप के निदेशक पुनीत गोयल की शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई। 27 अप्रैल को उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही जिले में करीब 166 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हैं। इनमे से छह ठीक हो चुके हैं। तीन अस्पताल में भर्ती हैं, बाकी होम आइसोलेशन पर हैं।
विज्ञापन

निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पीयूष ग्रुप के दो निदेशक पुनीत गोयल व अमित गोयल करीब दो साल से जेल में बंद थे। पिछले दिनों आर्थिक अपराध शाखा ने पीयूष ग्रुप के मालिक व दोनों आरोपियों के पिता अनिल गोयल को भी गिरफ्तार किया था। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के करीब 28 मामले दर्ज हैं। नीमका जेल के अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने बताया कि 27 अप्रैल को पुनीत गोयल को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी। इसके चलते उन्हें इलाज के लिए जेल से बीके अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें ईएसआई अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद से उनकी हालत लगातार हालत खराब होती चली गई। शनिवार दोपहर पुनीत गोयल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें