फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी की लाइन बिछाने के लिए रखे पाइप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम के प्रोजेक्ट के तहत पानी की लाइन बिछाने के लिए रखे 95-96 पाइप 8-10 लोग कैंटर में लादकर ले गए। सेक्टर-52 पुलिया से मछली मार्केट नाले के पास रखे इन पाइपों को 16 सितंबर की सुबह काम शुरू होने से पहले चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

ठेकेदार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें कुछ लोग पाइप कैंटर में लादकर ले जाते दिखाई दिए। शिव मंदिर मारिया मोहल्ला निवासी ठेकेदार हुकुम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म नगर निगम फरीदाबाद के वार्ड नंबर पांच से वार्ड नंबर चार स्थित जलघर तक पानी की डीआई लाइन बिछाने का काम कर रही है। इसके लिए पाइप सेक्टर-52 पुलिया से मछली मार्केट नाले के पास रखी गई थी। 15 सितंबर की रात सड़क काटने का काम चल रहा था। 16 सितंबर की सुबह जब वह साइट पर पहुंचे तो वहां रखे 95-96 पाइप गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मुजेसर थाना ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें