फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नीलम बाटा रोड और एनआईटी 4 में दुर्गंध दे रहे कूड़े के ढेर

Tue, 18 Jun 2024 10:44 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ईको ग्रीन कंपनी का ठेका निरस्त होने के बाद से शहर में कई स्थानों पर कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। नीलम बाटा रोड पर करीब तीन दिनों से कूड़ा नहीं उठा है। वहीं, एनआईटी-4 में भी पिछले दो दिनों से कूड़े का ढेर साफ न होने की शिकायत है। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर ऐसे ही हालात हैं। अब नई कंपनी को चल रही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तक समस्या का निदान मुश्किल ही लग रहा है।

अक्तूबर 2023 में ईको ग्रीन कंपनी में वेतन न मिलने से नाराज कर्मियों ने हड़ताल की थी। इस दौरान करीब डेढ़ माह तक चली हड़ताल में शहर भर में अधिकतर स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए थे। अभी इसी सप्ताह ईको ग्रीन कंपनी का ठेका निरस्त होने के बाद से शहर में दोबारा से ऐसे हालात बनना शुरू हो गए हैं। पिछले 6 माह से शहर के आधे स्थानों पर ईको ग्रीन कंपनी और आधे स्थानों पर नगर निगम कर्मी कूड़ा उठान और घरों से कचरा लेते थे। अब कंपनी का ठेका निरस्तीकरण के चलते नगर निगम कर्मियों के पूरा शहर संभालने में हाथ-पांव फूल गए हैं। पिछले एक सप्ताह में शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। कई स्थानों पर गंदगी के चलते बीमारियां पैदा होने का भी खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त के औचक निरीक्षण में गैर हाजिर मिले 22 सफाई कर्मी

नगर निगम अधिकारियों ने मंगलवार को शहर के कई स्थानों पर स्वच्छता के लिए सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 22 सफाई कर्मी ड्यूटी से नदारद पाए गए। इन कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने जारी किया है। अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल आर पाटील ने मंगलवार को वार्ड-2 व 7, संयुक्त आयुक्त जितेन्द्र गर्ग ने वार्ड-3 व वार्ड-5, अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल ने वार्ड-15 व वार्ड-17, तिगांव संयुक्त आयुक्त दवजा ने वार्ड-11 व वार्ड-12 और फरीदाबाद संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार ने वार्ड-31 और वार्ड-32, गजेन्द्र सिंह ने वार्ड-29, वार्ड-30 में शहर में जाकर सफाई कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने 5 बजे से सुबह 9 बजे तक सफाई कर्मचारियों की हाजिरी को भी जांचा। इस दौरान 22 सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें