फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आधुनिक शिकायत निवारण कमांड सेंटर से लोगों को एक जगह मिलेगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग दफ्तरों और विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सभी विभाग जुड़ेंगे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहरवासियों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग दफ्तरों और विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम फरीदाबाद एक इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल कमांड सेंटर (जीआरसीसी) बनाने जा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से लोगों को सभी नागरिक सेवाओं और शिकायतों के निवारण की सुविधा एक ही जगह मिलेगी।

फरीदाबाद में अक्सर लोग गड्ढों वाली सड़कों, टूटी सीवर लाइनों, जलभराव, कूड़े के ढेर, स्ट्रीट लाइट खराब होने जैसी परेशानियों को लेकर अलग-अलग विभागों के चक्कर काटते हैं। कई बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई में देरी होती है और लोग निराश हो जाते हैं। नगर निगम का यह नया कमांड सेंटर इन सभी शिकायतों को एकीकृत करेगा और एक ही नंबर या प्लेटफॉर्म से समाधान उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


एकीकृत तकनीक से जुड़ेंगे सभी विभाग

कमांड सेंटर की खासियत होगी कि इसमें सभी विभाग एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुड़े होंगे। यानी किसी भी नागरिक को अपनी समस्या बताने के लिए अलग-अलग दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी। शिकायत दर्ज होते ही वह सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी और उसकी निगरानी कमांड सेंटर से होगी। इससे जवाबदेही तय होगी और कार्रवाई की गति भी तेज होगी।

24 घंटे, सातों दिन मिलेगी सुविधा

जीआरसीसी नागरिकों के लिए 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेगा। लोग फोन, मोबाइल ऐप, वेबसाइट या सोशल मीडिया के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। शिकायत का स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकेगा ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा कॉल सेंटर भी होगा, जहां प्रशिक्षित कर्मचारी नागरिकों की समस्याएं दर्ज करेंगे और समाधान की स्थिति बताते रहेंगे।

शहरवासियों के लिए बड़ी राहत

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस कमांड सेंटर के बनने से शिकायत निवारण प्रक्रिया आसान और तेज होगी। अब तक शहरवासी शिकायत दर्ज कराने के लिए न केवल समय बर्बाद करते थे, बल्कि कई बार सुनवाई तक नहीं होती थी। लेकिन अब यह केंद्र हर शिकायत का रिकॉर्ड रखेगा और तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करेगा।

स्मार्ट सिटी की दिशा में कदम

फरीदाबाद पहले से ही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में शामिल है। ऐसे में यह कमांड सेंटर शहर को तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम होगा। यहां लगने वाली हाई-टेक मॉनिटरिंग स्क्रीन और डिजिटल टूल्स से पूरे शहर की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। ट्रैफिक, कूड़ा प्रबंधन, जल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था जैसी सेवाओं को भी धीरे-धीरे इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।

नागरिकों का भरोसा बढ़ेगा

विशेषज्ञों का मानना है कि जब नागरिकों की समस्याओं का समाधान समय पर होगा तो उनका भरोसा नगर निगम और प्रशासन पर बढ़ेगा। इससे लोगों में शिकायत दर्ज करने की प्रवृत्ति भी बढ़ेगी और शहर की समग्र व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन


जागरूकता अभियान भी चलेगा

नगर निगम इस सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया, होर्डिंग और जन-संपर्क अभियान चलाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

शहर के लोगों को स्मार्ट सुविधाएं देने के लिए विभाग कई योजनाओं पर काम कर रहा है। जल्द ही लोगों को।इनका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा।

नितिन, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें