बल्लभगढ़। दिल्ली-आगरा के नजदीक गुडईयर चौक पर बनी गुरुग्राम कैनाल के पुल की सर्विस लेन शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने से फरीदाबाद जाने वाले और बल्लभगढ़ में प्रवेश करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएएचएआई) ने सर्विस लेन को पुल के साथ जोड़ने का काम पूरा कर लिया है।
अथॉरिटी के डीजीएम धीरज कुमार ने गुडईयर चौक के नजदीक हाईवे पर गुरुग्राम कैनाल के ऊपर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। सर्विस लेन को जोड़ने का काम एक महीने पहले शुरू किया गया था। सर्विस लेन बंद होने से लोगों को शहर में प्रवेश नहीं मिल रहा था। बल्लभगढ़ में प्रवेश पाने के लिए वाहनों चालकों को सब्जी मंडी गेट के कट से बस अड्डे से होकर जाना पड़ रहा था। साथ ही सेक्टर चार के पुल और सिही गेट रोड़ पर जाम वाहनों का लंबा जाम लग रहा था।