फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 एमएलडी पानी बढ़ाकर लोगों की बुझेगी प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में 125 एमएलडी पानी की और जरूरत है। जिले में अभी 325 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से 12 रेनीवेल लगाने की योजना बनाई गई है। इसके शुरू होने के बाद भी पांच एमएमडी की कमी रह जाएगी। एफएमडीए ने इसे तीन चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जिले की आबादी करीब 30 लाख है। इसके लिए करीब 450 एमएलडी पानी की जरूरत है। लेकिन अभी तक मात्र 325 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए 12 रेनीवेल लगाने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक रेनीवेल से करीब 10 एमएलडी पानी आपूर्ति करने की क्षमता होगी। इससे 120 एमएलडी पानी की आपूर्ति बढ़ जाएगी। इसके अलावा 10 ट्यूबवेल लगाने का भी निर्णय लिया गया है। एफएमडीए की ओर से इसका खाका तैयार कर लिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसे 2024 तक अमलीजमा पहना दिया जाएगा। इस पर तकरीबन 220 करोड़ रुपये खर्च आनी की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 65 करोड़ और 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसका टेंडर जल्द कर दिया जाएगा। एक सर्वे के अनुसार प्रत्येक घर में करीब 135 से 150 लीटर पानी की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए कमी को दूर करने का निर्णय लिया गया है। गर्मी शुरू होते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है।
पानी की कमी को दूर करने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। इस पर तकरीबन 220 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद है। इसे तीन चरणों में पूरा करना है। इसके लिए जल्द टेंडर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें