फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर और बदहाल सड़कों के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पर्वतीया कॉलोनी स्थित गली नंबर छह निवासी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। गली खस्ताहाल है। सीवर लाइन डाली गई, लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। इससे नाराज लोगों ने रविवार को पार्षद ललिता यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पार्षद वोट मांगने के समय बड़े-बड़े वादे करते है और जीतने पर भूल जाते हैं। बदहाल गली के कारण लोगों के घरों में रिश्ते भी नहीं आते हैं।
विज्ञापन

पर्वतीया कॉलोनी वार्ड नंबर पांच के अंतर्गत आती है। यहां की लगभग सभी गलियां बन गई है। गली नंबर छह में खस्ता हालत में है। लोगों ने बताया कि करीब 15 वर्षों से गली की दयनीय स्थिति है। प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों का कहना है कि आसपास की सभी गली बन गई। वहीं, गली छह भी नहीं बनी। गली में सीवर लाइन है लेकिन सालों से उसकी सफाई नहीं हुई। इस कारण सीवर कापानी घरों में भर जाता है। नालियां ऑवरफ्लो होकर बह रही हैं। थोड़ी सी बारिश में गली तालाब बन जाती है। लोगों का गली में आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। इस मौके पर दिनेश, प्रवीन, अंकुर कपूर, लोकेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
वर्जन-
सीवर जाम की समस्या कुुछ गलियों में है। इसको ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों के प्रदर्शन की जानकारी नहीं है। लेकिन समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। - पार्षद ललिता यादव, वार्ड नंबर-5
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें