फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त से मिले खोरी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी गांव के लोग पुनर्वास योजना में शामिल होने के लिए सोमवार को नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचे। निगमायुक्त के न मिलने पर लोगों ने अतिरिक्त आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा को ज्ञापन सौंपकर उन्हें योजना में शामिल करने की मांग की। साथ ही खोरी में बेघर हुए लोगों को अस्थायी आश्रय देने की मांग की। लोगों का आरोप है कि शिविर में फॉर्म जमा नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

खोरी गांव से नगर निगम पहुंचे ललित, अमित, रेखा, विनित और सोमवती सहित अनेक लोगों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि खोरी में बेघर हुए सभी लोगों को प्रशासन अस्थायी तौर पर रहने की व्यवस्था करे। गांव में अनेक लोग ऐसे है कि जिनके पास यहां के कागजात नहीं हैं। इस कारण उनके मकान टूटने के बाद वह बेघर हो गए। मजबूरन बच्चों को लेकर टूटे मकानों की जमीन पर रहना पड़ रहा है। यदि वह नगर निगम द्वारा बनाए गए अस्थायी जगह राधास्वामी सत्संग आश्रम में आकर आवेदन करते हैं तो उनके आवेदनों को हरियाणा के मूल निवासी होने के कागजात न होने के कारण नहीं लिया जाता है। उन्हें वहां से वापस लौटा दिया जाता है। इसलिए वह निगमायुक्त से मिलने आए है। उन्होंने अपने लिखित आवेदन अतिरिक्त आयुक्त को सौंपा है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें