नई पाइप लाइन और पीसीसी सड़क बनने से सुधरेगी इलाके की समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वार्ड-10 स्थित डबुआ कॉलोनी और ई ब्लॉक में टूटी सड़कें और पुरानी पानी की पाइपलाइन लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण हैं। बरसात में सड़कें दलदल में बदल जाती हैं और नालियों का पानी घरों में घुस जाता है। गर्मियों में पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है।
अब यहां 100 एमएम की नई पीवीसी पानी की लाइन बिछाई जाएगी और एम-25 मिक्स डिजाइन से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके साथ ही नालियों की ऊंचाई बढ़ाकर जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने की योजना है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बरसात में ग्राहक कम आ पाते हैं जिससे कारोबार प्रभावित होता है। वहीं कामकाजी लोग बताते हैं कि गड्ढों और कीचड़ से भरी सड़कों पर यात्रा करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
लोगों को उम्मीद है कि इस काम के पूरा होने से क्षेत्र का चेहरा बदल जाएगा। सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी, पानी की आपूर्ति बेहतर होगी और बरसात में जलभराव से राहत मिलेगी। यह परियोजना आने वाले वर्षों तक डबुआ व ई ब्लॉक के निवासियों के लिए राहत और विकास का प्रदान करेंगी।