फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती में सुधार से लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रहे लोगों को बिजली निगम ने काफी राहत दी है। पिछले दो दिनों से बिजली कटौती में काफी सुधार देखने को मिला। जिले में 185 से 190 लाख यूनिट तक बिजली सप्लाई की गई।
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में गर्मी बढ़ने के बिजली की मांग काफी बढ़ गई। इस कारण फॉल्ट, ब्रेक डाउन और ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझ रहे थे। हालत यह थी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना आठ से 10 घंटे बिजली कटौती हो रही थी। जिससे लोग काफी परेशान थे। बिजली की समस्या को लेकर आए दिन धरने प्रदर्शन होते थे। दो दिनों से बिजली व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिला है। बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में 190 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। वहीं शुक्रवार को 185.15 लाख यूनिट बिजली सप्लाई हुई। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने कहा कि पीछे से पूरी बिजली मिलने के कारण ही शहर वासियों को नियमित बिजली दे रहे हैं। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें