फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने की कमर, पैर और हड्डियों में दर्द की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला और बत्रा अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में 110 लोगों ने कराई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-55 स्थित शिव मंदिर में अमर उजाला फाउंडेशन, बत्रा हार्ट एंड मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल और शिव मंदिर के सहयोग से निशुल्क परामर्श और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित शिविर में 110 से ज्यादा लोगों ने शुगर, ऑक्सीजन और बीपी सहित अन्य जांचें कराईं।

सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में बत्रा हार्ट एंड मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्ष सिंह, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन, डॉ. इमरान, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. मीनू और डॉ. पारूल पाराशर ने सौ से ज्यादा लोगों की जांच की। डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर लोगों ने कमर, पैर और हड्डियों में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि लोगों की जागरूकता के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनू ने बताया कि वर्तमान में लोग अपने शरीर पर ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में धीरे-धीरे वह बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। खास तौर पर महिलाएं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं रहती हैं। वह घर के कामकाज और परिवार की देखभाल में खुद के स्वास्थ्य की अनदेखी करती हैं। शिविर में लोगों ने शुगर, हीमोग्लोबिन, ऑक्सीजन, बीपी की जांच कराई। शिविर के सफल संचालन में बीरेंद्र गौड़, एनएल पाराशर, संध्या, ईशा, शाहीन, राकेश सुरेंद्र सिंह, विवेक, शिवम, सचिन और शिवांशु तिवारी सहित अन्य का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें