फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर को लावारिस कुत्तों ने नोंचा, मरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव हीरापुर में मंगलवार दोपहर को लावारिस कुत्तों ने मोर पर हमला कर दिया। घायल मोर को किसी तरह ग्रामीणों ने बचाया। हालांकि उपचार के दौरान मोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मोर के घायल होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची छांयसा थाना क्षेत्र पुलिस और वन विभाग ने मोर को अपने कब्जे में ले लिया। दोपहर तीन बजे गांव के रास्ते पर स्थित पेड़ पर से अचानक मोर गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लावारिस कुत्तों ने मोर पर हमला कर दिया और बुरी तरह से नोंच खाया।
इसको देखकर आसपास के लोग पहुंचे और लाठी-डडों से डरा कर कुत्तों को भगा दिया। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत छायंसा थाना पुलिस को दे दी। साथ ही घायल मोर को उपचार के अपने साथ गांव में लेकर आ गए। वहीं, बजरंग दल के जिला प्रभारी दीपक आजाद ने बताया कि पुलिस मौके पर तुरंत पहुंच गई, जबकि वन विभाग की टीम सूचना के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। वन विभाग के इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि मृतक मोर को अपने साथ लेकर आए है। जो कि मोहना में पोस्टमार्टम में किया जाएगा। इसके बाद मोर का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें