फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो स्टेशनों के बाहर बसें न रुकने से यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशनों से 500 से 700 मीटर दूर हैं बस स्टॉप, ऑटो चालक वसूलते है मनमाना किराया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जिले के मेट्रो स्टेशनों के बाहर बसें न रुकने से आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना हजारों लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने के बाद उन्हें आगे की यात्रा के लिए बस सेवा नहीं मिलती। बस स्टॉप मेट्रो स्टेशनों से 500 से 700 मीटर की दूरी पर है। जिसके चलते लोग ऑटो पर निर्भर हो जाते हैं और उन्हें मनमाने व महंगा किराया चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।


यात्रियों का कहना है कि बस सेवा उपलब्ध तो है लेकिन बस स्टॉप से मेट्रो स्टेशन की दूरी बहुत ज्यादा है। ऐसे में उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। अगर मेट्रो के बाहर 2 मिनट के लिए भी बसें रुक जाएं तो यात्रा में आसानी हो सकती है। अभी 10 से 15 रुपये की दूरी के लिए भी 50 से 60 रुपये ऑटो वालों को देने पड़ते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी और छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन




यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि मेट्रो स्टेशनों के पास बसों को रुकने के निर्देश दें ताकि लोग सस्ते व सुरक्षित साधन से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। लोगों का कहना है कि अगर बस सेवा मेट्रो के साथ जोड़ दी जाए तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग और बढ़ेगा और निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटेगी।
विज्ञापन


वर्जन



मेट्रो से उतरने के बाद बस नहीं मिलती, हमें मजबूरी में ऑटो लेना पड़ता है। छोटे सफर के लिए भी महंगा किराया देना पड़ रहा है।- वैभव, राहगीर

बस स्टॉप से मेट्रो स्टेशन बहुत दूर हैं जिसके चलते हमें 10 से 15 रुपये की दूरी के लिए भी 50 से 60 रुपये ऑटो वालों को देने पड़ते हैं।-मुरारी, बल्लभगढ़ निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें