घटना की सूचना मिलने पर पलवल विधायक दीपक मंगला भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान नीरज निवासी कुशक गांव और दर्शन व प्रीतम निवासी अतरचता गांव के रूप में हुई है।
पलवल में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एस्कॉर्ट कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कर्मचारी हादसे का उस वक्त शिकार हुए जब वह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि तीनों मृतक बाइक पर सवार थे और जब वह पृथला पुल पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पलवल के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पलवल विधायक दीपक मंगला भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान नीरज निवासी कुशक गांव और दर्शन व प्रीतम निवासी अतरचता गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।