पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार, हिमांशु काफी समय से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रह रहा था और सुप्रीम कोर्ट में मामी के साथ वकालत करता था। वह अविवाहित था।
सैनिक कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया, जब खुले सीवर के चैंबर (हौदी) में लोगों ने एक युवक का शव देखा। मृतक की पहचान बेगुसराय (बिहार) निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन
युवक सुप्रीम कोर्ट में वकालत करता था और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी पार्ट दो में मामा के यहां रह रहा था। सैनिक कॉलोनी चौकी पुलिस ने बिहार में रह रहे मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।