फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने 12-13 और 26-27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम या पते में गलती ठीक कराने अथवा किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने वाले नागरिकों के लिए राहत की खबर है। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिला प्रशासन ने 12-13 और 26-27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए हैं। शनिवार और रविवार होने के बावजूद इन चारों दिनों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से निर्धारित प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें