नशे के इंजेक्शन सहित एक गिरफ्तार
-दिल्ली के सीमापुरी से खरीद कर लाता है इंजेक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशे के इंजेक्शन की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव काॅलोनी निवासी अजीत के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच से एएसआई सुरेश, सिपाही जगबीर, शुशील, शिवकुमार और बिजेन्द्र की टीम ने आरोपी को जेसीबी चौक सेक्टर-58 के पास से काबू किया। प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से नशे के 8 इंजेक्शन बरामद किए गए है।
आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज कराकर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी सन्नी के साथ मिलकर दिल्ली के सीमापुरी से इंजेक्शन खरीद कर लाते है। 100 रुपये की खरीद के बाद आगे 200 से 500 रुपये तक में बेच देते हैं। आरोपी खुद भी नशे के इंजेक्शन लगाता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।