फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल पानी बेचने की आड़ में लूटमार करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-55 की सड़क पर नारियल पानी बेचने की आड़ में लूटमार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह आने वाले ग्राहक पर नजर रखता और मौका पाते ही बाइक लेकर उसके पीछे लग जाता। उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम देता।
विज्ञापन

सेक्टर-56 क्राइम ब्रांच की टीम ने बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी अलवेज को पकड़ा है। वह फिलहाल सेक्टर-55 में किराए पर रह रहा था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी 11 सितंबर 2021 को थाना सेक्टर-58 इलाके से एक महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया था। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से छीना हुआ बैग, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, और 26 हजार रुपये बरामद किए हैं।
उसने पूछताछ में बताया कि कर्ज ज्यादा होने के कारण वह छीना झपटी की वारदात को अंजाम देने लगा। इसके लिए वह सड़क पर बैठकर नारियल पानी बेचता था। फिर ग्राहकों से लूटमार करता। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें