फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी 22 साल का अरुण यूपी महोबा का रहने वाला
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़ा आरोपी
आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड अपडेट के बहाने 144999 रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 साल का अरुण राजपूत यूपी महोबा का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी सिम ठगों को बेची थी। इसी सिम से शिकायतकर्ता को कॉल आई थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी अरुण बीए तृतीया वर्ष का छात्र है। इसे 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-15 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड को वीसा से रुपे कार्ड में बदलने के लिए कहा। फिर शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया। लिंक ओपन कर शिकायतकर्ता ने अपनी क्रेडिट कार्ड की डिटेल भर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 144999 रुपये कट गये। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें