फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्तरां संचालक को पीटने वालों में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र में कार में सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने एक रेस्तरां संचालक पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उसे इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया था। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद बसेलवा कॉलोनी निवासी शिवम पाराशर ने पुलिस को बताया कि वह एनआईटी-एक स्थित फावड़ा सिंह चौक पर एक रेस्तरां चलाता है। मंगलवार रात करीब पौने एक बजे वे रेस्तरां बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें भूरी, शक्ति, रोहताश व तीन-चार लड़कों ने घेर लिया। आरोप है कि सभी मिलकर गाली-गलौज करने लगे। शिवम ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉड निकालकर उसके सिर में दे मारी। अन्य लड़कों ने लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार व दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें