फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सात दिनों में डेढ़ लाख पर्यटक हुए 40 देशों की संस्कृति से रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला का उत्साह अन्य वर्षों के मुकाबले कम देखने को मिल रहा है। एक अनुमान के अनुसार मेला में पिछले 7 दिनों में लगभग डेढ़ लाख पर्यटक ही पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले वर्ष वीकेंड के दिनोें में एक-एक लाख पर्यटक पहुंचे थे। मौसम में बदलाव और बारिश इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। आगामी दिनों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। दूसरी तरफ मेला प्रबंधन यह आंकड़ा करीब सवा तीन लाख का बता रहा है।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला की तैयारियां दिसंबर से ही शुरू हो चुकी थी, स्टॉल से लेकर साज-सज्जा का काम 31 फरवरी तक पूरा कर लिया गया। 2 फरवरी को राष्ट्रपति ने मेला का उद्घाटन किया। मेला की शुरूआत तो जोर-शोर से हुई लेकिन भीड़ कम नजर आ रही है। रविवार को हुई बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। रविवार को एक लाख से ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने की संभावना होती है। लेकिन गत रविवार को केवल 15-20000 पर्यटक ही पहुंचे। अधिकारियों की मानें तो वेलैंटाइन वीक में पर्यटकों के बढ़ने की संभावना है। इन दिनों ज्यादातर कपल और युवा मेला देखने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

-



3 लाख पर्यटक पहुंचने का दावा

अधिकारियों के मुताबिक शिल्प मेला में अब तक सवा तीन लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंच चुके हैं। मेला क्षेत्र में एक ओर जहां शिल्पकार अपने उत्पादों की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित लोक कलाकार भी देशी व विदेशी पर्यटकों को अपने वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनों पर थिरकने को मजबूर कर रहे हैं। मुख्य चौपाल व छोटी चौपाल पर दिनभर देशी व विदेशी कलाकार अपनी-अपनी संस्कृतियों की लगातार झलक बिखेर रहे हैं। मेला की शुरूआत में मौसम खराब होने के कारण एक दो दिन असर रहा, लेकिन फिर दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी। रविवार को लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।




''''''''''''''''तू राजा की राजदुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सू'''''''''''''''' पर झूमे दर्शक संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 37 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का मुख्य की मुख्य चौपाल बृहस्पतिवार को हरियाणा के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों प्रस्तुति और हरियाणवी गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गये। बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पब्लिसिटी एडवाइजर गजेन्द्र फोगाट और हरियाणवी कला के पद्मश्री कलाकार महावीर ने हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति से रंग जमाया।
विज्ञापन


और फिर भक्तिमय हुआ माहौल
महावीर सिंह का गीत ''''''''''''''''तू राजा की राजदुलारी मैं सिर्फ लंगोटे आला सू'''''''''''''''' जैसे भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देखकर चौपाल पर बैठे पर्यटक भी झूम उठे। उन्होंने ''''''''''''''''छोरी गावै-छोरी गावै गीत सुरीले, आ सुण ले मेरा ठिकाना रे-भारत में हरियाणा, सौ-सौ पडे मुसीबत बेटा मर्द जवान में-भगत सिंह कदे जी घबरा जा तेरा बंद मकान में, मेरा रंग दे बसंती चोला'''''''''''''''' जैसे सुंदर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी। गजेंद्र फोगाट द्वारा राम घट घट में हैं-राम कण कण में हैं से सारा माहौल भक्तिमय हो गया।
-
निभा रजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें